लाइव न्यूज़ :

आरएसएस की ओर से असम में लाया गया नया मवेशी विधेयक : कांग्रेस

By भाषा | Updated: July 13, 2021 22:20 IST

Open in App

गुवाहाटी, 13 जुलाई कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि असम में मवेशियों के वध संबंधी नया विधेयक भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाये गए उस अध्यादेश की ‘हूबहू नकल’ है, जो आरएसएस की ओर से अनावश्यक रूप से आगे बढ़ाया गया था।

पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरव गोगोई ने यह दावा भी कि इस विधेयक का मकसद कोविड महामारी के दौरान दिखी सरकार की विफलताओं पर पर्दा डालना है।

उन्होंने कहा, ‘‘विधेयक के सभी प्रमुख प्रावधान पहले से ही 1950 के कानून में मौजूद हैं। अगर जरूरत थी तो उसमें संशोधन क्यों नहीं किया गया और उसे उचित ढंग से लागू क्यों नहीं किया गया?’’

गौरव ने यह भी कहा कि गो-तस्करी को रोकने के लिए सरकार को किसी नये कानून की जरूरत नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की ओर से लाए गए गो संरक्षण संबंधी अध्यादेश की हूबहू नकल है। यह विधेयक मुख्यमंत्री ने आरएसएस की ओर से पेश किया है।’’

गौरतलब है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली सरकार ने सोमवार को राज्य विधानसभा में एक विधेयक पेश किया, जिसका उद्देश्य राज्य के उन हिस्सों में मवेशी का वध और बिक्री पर रोक लगाना है जहां हिंदू, जैन और सिख अधिक संख्या में हैं।

इस विधेयक में उचित दस्तावेज के अभाव में मवेशियों के एक जिले से दूसरे जिले और असम के बाहर परिवहन को भी अवैध बनाने का प्रस्ताव है। नए प्रस्तावित कानून-असम मवेशी संरक्षण विधेयक 2021 के तहत अपराध गैर-जमानती होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे