लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में कोविड के नए मामले 24 घंटे में दोगुने हुए, बंगाल में संक्रमण दर 5.47 प्रतिशत

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:08 IST

Open in App

कोलकाता, 30 दिसंबर कोलकाता में कोविड​​​​-19 के नए मामलों की संख्या 24 घंटों में दोगुनी से अधिक हो गई और महानगर में बृहस्पतिवार को 1,090 मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

कोलकाता में बुधवार को 540 नए मामले सामने आए थे। पश्चिम बंगाल में करीब छह महीने के बाद 2,000 से अधिक मामले दर्ज किए और राज्य में 2,128 नए मामले सामने आए जबकि बुधवार को 1,089 मामले दर्ज किए गए थ।

राज्य की संक्रमण दर बुधवार को 2.84 प्रतिशत थी जो बढ़कर 5.47 प्रतिशत हो गई। राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 16,35,034 मामले सामने आए हैं।

राज्य में 12 और मरीजों की मौत हुयी जिससे मृतकों की कुल संख्या 19,757 हो गई। पिछले 24 घंटों में 1,067 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। राज्य में अभी 8,776 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं