तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात में कोविड-19 के नए मामले सामने आये

By भाषा | Updated: December 1, 2021 23:03 IST2021-12-01T23:03:42+5:302021-12-01T23:03:42+5:30

New cases of Kovid-19 reported in Tamil Nadu, Karnataka, Gujarat | तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात में कोविड-19 के नए मामले सामने आये

तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात में कोविड-19 के नए मामले सामने आये

चेन्नई/बेंगलुरु/अहमदाबाद, एक दिसंबर तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात में बुधवार को कोविड-19 के नए मामले आए तथा कुछ और मरीजों की मौत हो गई। संबंधित राज्यों के स्वास्थ्य विभागों ने यह जानकारी दी।

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 718 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 27,27,635 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 36,492 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 751 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 26,82,943 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। चेन्नई में 117 और कोयंबटूर में 118 मामले आए। पिछले 24 घंटे में 1,00,562 नमूनों की जांच की गई। तमिलनाडु में 8200 उपचाराधीन मरीज हैं।

कर्नाटक में 322 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या 29,96,470 हो गई है। पिछले 24 घंटे में दो और लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक संक्रमण से 38,213 लोगों की जान गई है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 162 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ अब तक कुल 29,51,654 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। राज्य में 6574 उपचाराधीन मरीज हैं। अब तक 5,33,91,586 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

गुजरात में कोविड-19 के 45 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 8,27,520 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आणंद जिले में एक मरीज की मौत हो गईं। अब तक कुल 10,009 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 8,17,134 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 293 उपचाराधीन मरीज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: New cases of Kovid-19 reported in Tamil Nadu, Karnataka, Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे