लाइव न्यूज़ :

दस राज्यों में रोजाना तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के नये मामले

By भाषा | Updated: April 9, 2021 15:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, और राजस्थान में कोविड-19 के रोजाना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और देश में सामने आए संक्रमण के नए मामलों में से 83.29 प्रतिशत मामले इन 10 राज्यों में हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में रोज के मामलों का बढ़ना जारी है।

देश में कुल 1,31,968 नये मामले दर्ज किए गए जो अब तक एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 56,286 नये मामले सामने आए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 10,652 जबकि उत्तर प्रदेश में 8,474 नये मामले सामने आए।

भारत में 9,79,608 लोग अब भी कोरोना से संक्रमित हैं और यह देश में संक्रमण के कुल मामलों का 7.50 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल संक्रमित मरीजों में 69,289 मरीज बढ़े हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में संक्रमित कुल मरीजों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल के 73.24 प्रतिशत मरीज शामिल हैं। अकेले महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामलों के 53.84 प्रतिशत मामले हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 61,899 लोगों के इस बीमारी से स्वस्थ होने के बाद अब तक 1,19,13,292 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

वहीं इसी अवधि के दौरान 780 और लोगों की मौत भी हुई।

मौत के नये मामलों में 92.82 फीसदी मौत भी 10 राज्यों में हुई हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 376 लोगों की मौत हुई जबकि छत्तीसगढ़ में 94 लोगों ने दम तोड़ दिया।

मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 12 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई। इनमें राजस्थान, असम, लद्दाख, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, मणिपुर, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

देश में कुल 9.43 करोड़ कोविड-19 रोधी टीके दिए जा चुके हैं।

सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 14,28,500 सत्रों के माध्यम से 9,43,34,262 टीके दिए जा चुके हैं।

इनमें 89,74,511 स्वास्थ्य कर्मी हैं जिन्हें पहली खुराक और 54,49,151 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है जबकि अग्रिम मोर्चे के 98,10,164 कर्मियों को भी टीके की पहली खुराक और 45,43,954 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 3,75,68,033 लाभार्थियों को पहली और 13,61,367 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई। वहीं 45 से 60 वर्ष के लाभार्थियों को क्रमश: 2,61,03,814 और 5,23,268 पहली और दूसरी खुराक दी गई।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में दी गई कुल खुराकों में से 60 प्रतिशत टीके आठ राज्यों में दिए गए।

पिछले 24 घंटे के दौरान 36 लाख टीके दिए गए।

मंत्रालय ने कहा, “ दुनिया भर में रोजाना दी जाने वाली टीकों की खुराकों के लिहाज से भारत प्रतिदिन औसतन 37,94,328 खुराकों के साथ नंबर एक स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह