लाइव न्यूज़ :

नगालैंड और जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के नए मामले

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:12 IST

Open in App

कोहिमा/श्रीनगर, 13 जनवरी नगालैंड और जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं। नगालैंड के स्वास्थ्य मंत्री एस पी फोम ने बताया कि राज्य में संक्रमण के छह नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,000 के पार चली गई।

इस पूर्वोत्तर राज्य में पिछले साल 26 नवंबर को संक्रमितों की संख्या 11,000 के पार हो गई थी। मंत्री ने बताया कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 12,003 हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक डॉक्टर डेनिस हैंगसिंग ने बताया कि अब तक 11,674 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 103 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं 86 मरीजों की मौत हो चुकी है और 140 मरीज दूसरे राज्य जा चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 121 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,22,885 हो गई। वहीं संक्रमण से इस अवधि में किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जम्मू संभाग में संक्रमण के 55 और कश्मीर संभाग में 66 मामले सामने आए हैं। केंद्रशासित प्रदेश में 1,629 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 1,19,344 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से 1,912 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल