लाइव न्यूज़ :

केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी में कोविड-19 के नए मामले, कुछ और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:45 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/बेंगलुरु/अमरावती/पुडुचेरी, 14 नवंबर केरल में कोविड-19 के 5,848, कर्नाटक में 236, आंध्र प्रदेश में 208 और पुडुचेरी में 43 नए मामले सामने आए हैं। संबंधित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

केरल में रविवार को कोविड-19 के 5,848 नए मामले सामने आए और 65 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 50,61,072 और 35,750 हो गई। यहां अब तक 49,57,509 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 67,185 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में एर्नाकुलम से सबसे ज्यादा 919 मामले आए। वहीं, कोझिकोड में 715 और तिरुवनंतपुरम में 724 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

कर्नाटक में रविवार को कोविड-19 के 236 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 29,91,850 और 38,145 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में 264 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 29,45,679 हो गई। कुल 7,997 मरीजों का उपचार जारी है। राज्य में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 6.81 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

वहीं, आंध्र प्रदेश में रविवार को संक्रमण के 208 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,69,978 हो गई। ताजा बुलेटिन के अनुसार रविवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 247 मरीज संक्रमण मुक्त हुए और तीन मरीजों की मौत हो गई। यहां 3,086 मरीज उपचाराधीन हैं और 20,52,477 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 14,415 मरीजों की मौत हुई है।

केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में रविवार को कोविड-19 के 43 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 1,28,444 और 1,865 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि 19 और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,26,282 हो गई। यहां 297 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो