लाइव न्यूज़ :

गोवा और लद्दाख में कोविड-19 के नए मामले

By भाषा | Updated: January 13, 2021 19:46 IST

Open in App

पणजी/लेह, 13 जनवरी तटीय राज्य गोवा और केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं। गोवा में कोविड-19 के 96 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,079 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि विभिन्न अस्पतालों से कम से कम 78 मरीजों को छुट्टी मिली और दिन में एक व्यक्ति की मौत संक्रमण की वजह से हो गई। इसके साथ ही तटीय राज्य में संक्रमण मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 50,515 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 750 हो गई। अब 814 मरीजों का इलाज चल रहा है।

वहीं, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में कोविड-19 के 13 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,634 हो गई। वहीं, संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 128 हो गई।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि व्यक्ति की मौत करगिल जिले में मंगलवार को हुई। केंद्रशासित प्रदेश में अब 180 लोगों का उपचार चल रहा है और अब तक 9,326 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos