लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु से कोविड-19 के नए मामले, कुछ और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 8, 2020 23:07 IST

Open in App

कोलकाता/ अहमदाबाद/ मुंबई/ चेन्नई, आठ सितंबर पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के नए मामले सामने आए तथा कुछ और मरीजों की मौत हो गयी।

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 2941 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 5,07,995 हो गयी। संक्रमण से 49 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 8820 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में वर्तमान में 23,750 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 4,75,425 लोग ठीक हो चुके हैं ।

गुजरात में कोविड-19 के 1325 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 2,21,493 हो गयी। संक्रमण से 15 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 4110 हो गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 1531 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। अब तक 2,03,111 लोग ठीक हो चुके हैं। अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 294 मामले सामने आए । वडोदरा से 171, सूरत से 214 और राजकोट से 129 मामले सामने आए।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4026 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 18,59,367 हो गयी। राज्य में संक्रमण से 53 और मरीजों की मौत हो गयी।

महाराष्ट्र में 17,37,080 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में 73,374 मरीजों का उपचार चल रहा है।

मुंबई शहर में संक्रमण के 585 मामले आने से संक्रमितों की संख्या 2,87,182 हो गयी। शहर में सात और मरीजों की मौत हो जाने से अब तक 10,914 लोग दम तोड़ चुके हैं ।

तमिलनाडु में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1236 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 7,92,788 हो गयी है ।

राज्य में संक्रमण से 13 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 11,822 हो गयी है । राज्य में 10,558 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब