लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के नए मामलों में कमी आयी

By भाषा | Updated: June 10, 2021 13:19 IST

Open in App

पुडुचेरी, 10 जून पुडुचेरी में रोजाना आ रहे कोविड-19 के नये मामलों में कुछ कमी आयी है और बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटों में केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के 507 नये मामले आए हैं।

नये मामलों में पुडुचेरी में 366, कराईकल में 98, यनाम में 20 और माहे में 23 मामले आए हैं।

सभी चार क्षेत्रों पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनाम से कुल 8,215 स्वाब के नमूनों की जांच में 507 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में फिलहाल 6,705 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 646 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक कुल 1,11,255 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

कोरोना वायरस संक्रमण से और नौ लोगों की मौत होने के साथ ही पुडुचेरी में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,657 हो गयी है।

निदेशक ने बताया कि संक्रमण की दर 6.17 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.49 और रिकवरी दर 92.48 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल