कर्नाटक में कोविड-19 के नए मामलों में कमी आयी

By भाषा | Updated: November 29, 2020 23:13 IST2020-11-29T23:13:07+5:302020-11-29T23:13:07+5:30

New cases of Kovid-19 decreased in Karnataka | कर्नाटक में कोविड-19 के नए मामलों में कमी आयी

कर्नाटक में कोविड-19 के नए मामलों में कमी आयी

बेंगलुरु, 29 नवंबर कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आई और 1,291 नए मामले सामने आए वहीं 15 मरीजों की मौत हो गयी।

राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 8,83,899 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 11,765 हो गई। रविवार को 1,530 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली और अब 24,503 मरीजों का इलाज चल रहा है।

शनिवार को राज्य में 1,522 नए मामले सामने आए थे और 12 लोगों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में अब तक 8,83,899 लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 11,765 लोगों की मौत हो चुकी है और 8,47,612 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: New cases of Kovid-19 decreased in Karnataka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे