लाइव न्यूज़ :

गुजरात, हरियाणा, पंजाब में कोविड-19 के नए मामले आए

By भाषा | Updated: December 25, 2021 22:58 IST

Open in App

अहमदाबाद/चंडीगढ़, 25 दिसंबर गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 179 नए मामले आए जो 20 जून के बाद से सबसे अधिक है। वहीं, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में संक्रमण के क्रमश: 90, 59 और 10 नए मामले आए।

नए मामलों के आने से गुजरात में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,29,182 हो गई है। राज्य में 20 जून को संक्रमण के 185 नए मामले आए थे। नए मामलों में वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित छह मरीज भी शामिल हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार ओमीक्रोन से संक्रमित तीन मरीज खेड़ा जिले से हैं, दो मरीज अहमदाबाद से और एक राजकोट से है, जिससे ओमीक्रोन से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। इनमें 10 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

संक्रमण से दो मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 10,113 हो गई है। वहीं, 34 लोगों के ठीक होने से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 8,18,232 हो गई है। राज्य में वर्तमान में 837 उपचाराधीन मरीज हैं।

हरियाणा में कोविड-19 के 90 मामले आए, जिनमें अकेले गुरुग्राम में संक्रमण के 59 मामले आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन के अनुसार हरियाणा में नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,72,541 हो गई है। वहीं, महामारी से अब तक 10,062 लोगों की जान गई है। बीते दो दिनों में हरियाणा में कोविड-19 के मामलों की संख्या दोगुनी हो गई है।

अन्य जिलों में फरीदाबाद और करनाल में क्रमश: सात और चार मामले आए हैं। संक्रमण के मामले बढ़ने से राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 343 से बढ़कर 407 हो गई है और अब तक कुल 7,62,049 लोग स्वस्थ हुए हैं।

वहीं, पंजाब में कोविड-19 के 59 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,04,187 हो गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं होने से राज्य में मृतक संख्या 16,637 बनी हुई है। राज्य में 347 उपचाराधीन रोगी हैं। राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार संक्रमण से 42 और लोगों के उबरने से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,87,203 हो गई है।

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोविड-19 के 10 नए मामले आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,764 हो गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है जिससे मृतक संख्या 1078 पर बनी हुई है। चंडीगढ़ में 105 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट