लाइव न्यूज़ :

पंजाब, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा संक्रमण के नए मामले आए

By भाषा | Updated: December 27, 2021 00:49 IST

Open in App

चंडीगढ़/रायपुर/पणजी, 26 दिसंबर पंजाब में रविवार को कोरोना वायरस के 50 नए मरीज मिले तथा एक संक्रमित की मौत हो गई, जबकि छत्तीसगढ़ में 46 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। वहीं, गोवा में 25 तो चंडीगढ़ में 10 नए मामले मिले।

चंडीगढ़ में जारी पंजाब सरकार के मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में कुल मामले 6,04,236 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 16,638 पहुंच गई है। पंजाब में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 378 हो गई है जबकि 5,87,220 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोविड-19 के 10 नए मामले मिले जिसके बाद शहर में कुल मामले 65,774 पहुंच गए। चंडीगढ़ में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 101 है, जबकि 64,595 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। वायरस 1078 संक्रमितों की जान ले चुका है।

वहीं, रायपुर में एक अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रविवार को कुल मामले 10,07,623 पहुंच गए। पिछले 24 घंटे में किसी भी संक्रमित की मौत की पुष्टि नहीं हुई है लिहाजा मृतक संख्या 13,597 पर स्थिर है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 9,93,696 मरीजों ने संक्रमण को मात दे दी है तथा 330 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

पणजी में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गोवा में रविवार को कुल मामले 1,80,050 पहुंच गए हैं। संक्रमण के कारण किसी के दम तोड़ने की पुष्टि नहीं हुई है, लिहाजा मृतक संख्या 3519 पर स्थिर है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की तादाद 1,76,082 है जबकि 449 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos