लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामले बढ़ रहे; 26 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 1, 2021 21:34 IST

Open in App

चेन्नई, एक अगस्त तमिलनाडु में कोराना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,990 नये मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 25,61,587 पहुंच गये हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक करीब 26 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है, जिससे कुल मृतक संख्या बढ़ कर 34,102 पहुंच गई।

राज्य की राजधानी सहित पांच जिलों की हिस्सेदारी संक्रमण के नये मामलों में अधिक है।

कोयंबटूर और चेन्नई में क्रमश: 230 और 175, चजबकि चेंगलपेट में 133, इरोड में 180 और तंजौर में 126 नये मामले सामने आए।

चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री मा सुब्रहमण्यम ने चेन्नई में संवाददाताओं से कहा कि पांच अगस्त से जिला प्रशासन को निगरानी बढ़ाने और केरल से आने वाले लोगों को आरटी-पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही राज्य में प्रवेश की अनुमति देने कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल