लाइव न्यूज़ :

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में दर्ज की जा रही है निरंतर गिरावट: उत्तर प्रदेश सरकार

By भाषा | Updated: May 10, 2021 13:21 IST

Open in App

लखनऊ, 10 मई उत्तर प्रदेश में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि 24 अप्रैल को राज्य में कोविड-19 के 38 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। उसके बाद से प्रदेश में नए मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है।

प्रवक्ता ने सरकार द्वारा जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 30 अप्रैल को प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या करीब तीन लाख 10 हजार थी जो अब घटकर दो लाख 33 हजार हो गई है यानी पिछले नौ दिन में इस संख्या में करीब 77,000 की कमी आई है। प्रदेश में नए संक्रमित मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या लगातार ज्यादा बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संक्रमण के नए मामलों में कमी पर संतोष जताते हुए टीम-9 को राज्य की जांच क्षमता को और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में अब तक चार करोड़ 29 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos