लाइव न्यूज़ :

भारत में आठ दिन से कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 50 हजार से कम

By भाषा | Updated: November 15, 2020 17:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली,15 नवंबर भारत में लगातार आठवें दिन कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 50 हजार से कम आए हैं। यूरोप के कई देशों और अमेरिका में प्रतिदिन संक्रमण के मामले बढ़ने के लिहाज से ये आंकडे काफी अहमियत रखते हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश में 24 घंटे में कोविड-19 के 41,100 नये मामले सामने आए, वहीं इसी अवधि में 42,156 लोग संक्रमण मुक्त हो गए।

आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल 4,79,216 मरीज उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 5.44 प्रतिशत है।

इससे पहले सात नवंबर को संक्रमण के मामले 50 हजार के पार चले गए थे।

प्रति 24 घंटे में संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या नए मामलों की तुलना में अधिक होने से संक्रमण से ठीक होने की दर 93.09 प्रतिशत हो गई है। वहीं, अब तक संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की संख्या 82,05,728 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण मुक्त होने के 79.91 प्रतिशत मामले दस राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों से हैं।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से ठीक होने के केरल से 6,793 और पश्चिम बंगाल से 4,479 मामले सामने आए हैं।

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 41,100 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 88,14,579 हो गए हैं, वहीं संक्रमण से 447 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,29,635 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच