लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तथा संक्रमण के प्रसार में गिरावट : जैन

By भाषा | Updated: November 20, 2020 14:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों एवं संक्रमित होने की दर में धीरे धीरे गिरावट से इस बात का स्पष्ट संकेत मिलता है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायरस का प्रसार कम हो रहा है । दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह जानकारी दी ।

मंत्री ने घोषणा की कि कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों के लिये दिल्ली सरकार ने निजी अस्पतालों में ​सामान्य एवं गैर आईसीयू बेड आरक्षित किये हैं और उनपर सरकार के शुल्क ही लागू होंगे ।

जैन ने बताया, ''दिल्ली में सात नवंबर को संक्रमण दर 15.26 फीसदी थी। अभी यह 11 प्रतिशत से कम है। 10 नवंबर को सबसे अधिक मामले (8,593) सामने आये थे।''

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ''संक्रमण दर में कमी आयी है और संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गयी है। इससे इस बात का स्पष्ट संकेत मिलता है कि दिल्ली में वायरस के संक्रमण का प्रसार कम हो रहा है।''

जैन ने केहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से औसत मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है और दिल्ली में यह 1.57 प्रतिशत है ।

उन्होंने कहा कि जून में यह आंकड़ा 3.50 फीसदी के करीब था ।

उन्होंने कहा कि कार के भीतर मास्क पहनने से किसी प्रकार की हानि नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह मास्क के बगैर एक कदम भी घर के बाहर नहीं रखें ।

जैन ने कहा कि निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिये 2644 सामान्य एवं 260 'अतिरिक्त' आईसीयू बिस्तर उपलब्ध होंगे। सरकार ने इस दिशा में बृहस्पतिवार को निर्देश जारी किये हैं ।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,456 मामले सामने आये थे और संक्रमण दर 12.09 प्रतिशत थी।

आप सरकार ने बृहस्पतिवार को कुछ अन्य घोषणा की जिसमें मास्क के बगैर बाहर निकलने पर दो हजार रुपये का जुर्माना, निजी अस्पतालों में 80 फीसदी आईसीयू बिस्तरों का आरक्षण, प्रत्येक जिलों में जांच केंद्र की संख्या दुगुनी करना और स्वास्थ्य केंद्रों में गैर गंभीर मामलों में सर्जरी को स्थगित करना शामिल है ।

निजी अस्पतालों को भी गैर आईसीयू ​बिस्तरों का प्रतिशत 50 फीसदी से बढ़ा कर 60 फीसद करने का निर्देश दिया गया है ।

सरकार ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आरटी—पीसीआर जांच की संख्या बढ़ा कर 27 हजार प्रतिदिन तक की जायेगी और एमबीबीएस छात्रों एवं इंटर्नों को कोविड—19 स्थिति से निपटने के लिये लगाया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित