तमिलनाडु में कोरोना के नए मामलों में तेजी जारी, कुल संख्या 10.37 लाख तक पहुंची
By भाषा | Updated: April 22, 2021 21:35 IST2021-04-22T21:35:30+5:302021-04-22T21:35:30+5:30

तमिलनाडु में कोरोना के नए मामलों में तेजी जारी, कुल संख्या 10.37 लाख तक पहुंची
चेन्नई, 22 अप्रैल तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 12,652 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 10.37 लाख हो गयी।
इस बीच 59 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या 13,317 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
राज्य में 7,526 मरीजों को स्वस्थ हो जाने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। राज्य में अब तक 9,34,966 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 89,428 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
राज्य की राजधानी में कुल 3,789 नए मामले दर्ज किए गए।
बृहस्पतिवार को 1,15,653 नमूनों की जांच की गयी और अब तक जांच किए गए कुल नमूनों की संख्या बढ़कर 2.16 करोड़ हो गयी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।