लाइव न्यूज़ :

मप्र में कोविड-19 के ब्रिटेन में मिले स्वरूप का नया मामला पिछले सप्ताह के बाद नहीं : चौहान

By भाषा | Updated: March 13, 2021 19:59 IST

Open in App

भोपाल, 13 मार्च मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के ब्रिटेन में मिले नये स्वरूप के इंदौर में पिछले सप्ताह छह मामले सामने आने के बाद से प्रदेश में इस स्वरूप का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

देश भर के दस्तकारों, शिल्पकारों के दुर्लभ स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पादों के 27 वें "हुनर हाट" का उद्घाटन शनिवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की उपस्थिति में किया।

कार्यक्रम से इतर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ब्रिटेन में मिले कोविड-19 के नये स्वरूप वाले संक्रमण का कोई नया मामला प्रदेश में सामने नहीं आया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम कोरोना महामारी की स्थिति पर, विशेषकर प्रदेश के दो बड़े शहरों भोपाल और इंदौर पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं । हम सोमवार को स्थिति की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय करेंगे।’’

चौहान ने बताया कि प्रदेश की राजधानी भोपाल एवं इंदौर में रात को कर्फ्यू लगाने के संबंध में निर्णय सोमवार को किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि बिना मास्क के घूमते पाये गये लोगों पर जुर्माना लगाया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ सार्वजनिक हॉल के मालिक और प्रबंधकों को बैठक क्षमता के आधे का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। 400 की बैठक क्षमता वाले हॉल को अब 200 की कटौती करना होगी।’’

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मध्य प्रदेश में कोविड-19 के कुल 603 नये मामले सामने आये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट