लाइव न्यूज़ :

जेएनयू में एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच झड़प का नया मामला

By भाषा | Updated: November 15, 2021 15:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के सदस्यों के बीच यहां जेएनयू परिसर में छात्रसंघ सभागार में एक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विवाद हो गया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि एबीवीपी और जेएनयूएसयू ने रविवार रात एक-दूसरे के सदस्यों पर हमला करने और अन्य विद्यार्थियों को घायल करने का आरोप लगाया। साथ ही बताया कि अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, एक संगठन ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती, 14 नवंबर पर एक कार्यक्रम के लिए छात्र संघ सभागार को बुक किया हुआ था और इस सिलसिले में पोस्टर लगाए थे।

हालांकि, जब आयोजक देर शाम कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभागार पहुंचे तो उन्होंने पाया कि एबीवीपी के करीब 15 सदस्यों ने जगह पर कब्जा किया हुआ था।

कार्यक्रम के आयोजकों और जेएनयूएसयू की एक इकाई, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के सदस्यों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की और उन्हें जाने के लिए कहा। हालांकि, वामपंथी छात्र संगठन ने आरोप लगाया कि एबीवीपी सदस्यों ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी।

बयान में कहा गया, “तब, हमारे कार्यकर्ता सभागार से बाहर आए और एबीवीपी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।”

जेएनयूएसयू ने आरोप लगाया कि एबीवीपी सदस्यों ने हिंसा की और आम छात्रों पर हमला किया। इसके बाद, विद्यार्थी बड़ी संख्या में वहां आए और एबीवीपी सदस्यों को वहां से जाना पड़ा।

इस घटना की निंदा करते हुए जेएनयूएसयू ने सोमवार को मार्च बुलाया है।

वहीं, एबीवीपी ने आरोप लगाया कि वामपंथी पार्टियों ने छात्र गतिविधि केंद्र ‘टेफ्लास’ में एक बैठक का आयोजन करने के लिए विद्यार्थियों पर हमला किया।

पुलिस ने कहा कि नारेबाजी की सूचना मिलते ही उन्होंने कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) गौरव शर्मा ने कहा कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर बैठक में बाधा डालने का आरोप लगा रहे हैं। जांच जारी है और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन