लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीका पर आधारित नयी कॉलर ट्यून जारी, बच्चन की आवाज हटाई गई

By भाषा | Updated: January 16, 2021 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में शुरू होने के साथ ही अधिकारियों ने टीका पर आधारित नयी कॉलर ट्यून जारी की है जिसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन की जगह एक महिला की आवाज है।

नयी कॉलर ट्यून में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने और अफवाहों पर लगाम कसने का संदेश है।

कॉलर ट्यून की आवाज है, ‘‘नया साल कोविड-19 की वैक्सीन के रूप में नई आशा की किरण लेकर आया है।’’

कॉलर ट्यून में कहा गया है कि भारत में विकसित टीका बीमारी के खिलाफ सुरक्षित और प्रभावी है।

इसमें कहा गया है, ‘‘भारत में बनी वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है। कोविड के विरूद्ध हमें प्रतिरोधक क्षमता देती है।’’

कॉलर ट्यून में लोगों से टीका पर विश्वास करने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है।

नयी कॉलर ट्यून में कहा गया है, ‘‘भारतीय वैक्सीन पर भरोसा करें। अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। अफवाहों पर भरोसा ना करें।’’

पहले की कॉलर ट्यून में अमिताभ बच्चन की आवाज खांसी के साथ शुरू होती थी जिसके बाद कोविड-19 के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती थी।

हाल में दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर केंद्र से कॉलर ट्यून से अमिताभ बच्चन की आवाज हटाने का इस आधार पर निर्देश देने की मांग की गई थी कि वह खुद और उनके परिवार के कुछ सदस्य वायरस से संक्रमित हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र