लाइव न्यूज़ :

बौद्ध धर्मगुरु को मिला नया उत्तराधिकारी, 7वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र होगा 15वां दलाई लामा!

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2019 14:24 IST

14वें दलाई लामा द्वारा 15वें दलाई लामा का चयन किये जाने की खबर से चीन सहित पूरी दुनिया में सनसनी फैल गयी है. दलाई लामा के विशेष दूत के रूप में जाने जानेवाले प्रोफेसर सामदोंग रिम्पोचे ने बताया है कि हालांकि दलाई लामा ने 2011 में ही अपने जीवन काल में उत्तराधिकारी के चयन किये जाने की बात कही थी.

Open in App
ठळक मुद्देएक दलाई लामा के देहावसान के बाद दूसरे दलाई लामा के चयन में काफी समय का अंतर भी रहा है, तब तक यह पद रिक्त रहा है.दलाई लामा ने 2011 में ही अपने जीवन काल में उत्तराधिकारी के चयन किये जाने की बात कही थी.

बौद्ध धर्मगुरु 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो के बाद 15वें दलाई लामा के रूप में उत्तराधिकारी के रूप में क्या पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग क्षेत्र के रहने वाले प्रेम वांगडी व पंजूराई के सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे को 15वें दलाई लामा के रूप में चयन किया गया है?

वैसे यह अटकलें लगातार लगाई जा रही हैं कि दलाई लामा का उत्तराधिकारी कौन होंगे? इसकी अटकलें वर्षों से लगती आ रही हैं. लेकिन इसी बीच यह भी खबर आ रही है कि 14वें दलाई लामा द्वारा अपने उत्तराधिकारी को चुन लिया है.

चर्चा है कि दलाई लामा ने जिसे अपना उत्तराधिकारी के रूप में चयन किया है, वह दार्जिलिंग के अनंतपुर जिले के पुट्टपर्थी साईं बाबा ट्रस्ट द्वारा संचालित एक शैक्षणिक संस्थान में सातवीं कक्षा का छात्र है. बच्चे के माता-पिता की इजाजत से उसे मैसूर के पास वैलकुप्प में विशेष प्रशिक्षण के लिए भी भेजा जा चुका है.

14वें दलाई लामा द्वारा 15वें दलाई लामा का चयन किये जाने की खबर से चीन सहित पूरी दुनिया में सनसनी फैल गयी है. दलाई लामा के विशेष दूत के रूप में जाने जानेवाले प्रोफेसर सामदोंग रिम्पोचे ने बताया है कि हालांकि दलाई लामा ने 2011 में ही अपने जीवन काल में उत्तराधिकारी के चयन किये जाने की बात कही थी. तब से यह कयास लगाया जा रहा है. 

लेकिन बौद्ध परंपरा के अनुसार अब तक जो दलाई लामा बनते आये हैं. उनका चयन पुनर्जन्म के आधार पर किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि एक दलाई लामा के देहावसान के बाद दूसरे दलाई लामा के चयन में काफी समय का अंतर भी रहा है, तब तक यह पद रिक्त रहा है. लेकिन अब उन्होंने अपना उत्तराधिकारी को चुन लिया है और उनके बाद 15वें दलाई लामा के रूप में वह सामने आयेंगे.

टॅग्स :दलाई लामाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा