लाइव न्यूज़ :

महामारी के बीच बाल अधिकारों के लिए धन जुटाएगी नयी किताब

By भाषा | Updated: May 25, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई दिल्ली निवासी एक उद्यमी एवं पर्वतारोही ने अपनी हाल में विमोचित पुस्तक “7 लेसन्स फ्रॉम एवरेस्ट - एक्सपेडिशन लर्निंग्स फ्रॉम लाइफ एंड बिजनेस” की बिक्री से मिलने वाली राशि से एक करोड़ रुपये कोविड-19 राहत कार्य के लिए देने का लक्ष्य रखा है।

बहुत बड़े आकार की पुस्तक (कॉफी टेबल बुक) में करीब 250 पन्नों में 350 आश्चर्यचकित करने वाली तस्वीरें हैं। इस पुस्तक के लेखक आदित्य गुप्ता हैं। पुस्तक में 2019 में 50 की उम्र में एवरेस्ट पर्वत पर चढ़ाई को लेकर के अनुभवों की कहानी कही गई है और यह, ‘‘तैयारी, जुनून, दृढ़ता, मानसिक मजबूती और लचीलेपन” के गुणों को साझा करती है।

किताब की बिक्री से मिलने वाला पैसा एनजीओ चाइल्ड राइट्स एंड यू (क्राई) को दान किया जाएगा।

गुप्ता ने कहा, ‘‘यह अभियान दो खुशियां एक साथ देता है- पहला कुछ देने की खुशी और दूसरा एवरेस्ट पर्वत जैसे दक्ष शिक्षक के जरिए सीखने का आनंद। एवरेस्ट पर चढ़ना एक परिवर्तनकारी अनुभव है - न सिर्फ चढ़ने वालों के लिए बल्कि उनके लिए भी जो इस सफर को परोक्ष तौर पर साझा कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “जो लोग वंचित बच्चों की मदद के लिए योगदान देने को आगे आएंगे, वे न सिर्फ शुभकामनाएं पाएंगे बल्कि विश्वस्तरीय कॉफी टेबल पुस्तक भी साथ ले जाएंगे, जो उन्हें जीवन की विभिन्न चुनौतियों से उबरने के लिए प्रेरित करेंगे। हम इसका प्रचार करना चाहते हैं ताकि क्राई की मदद के लिए और लोग हमारे साथ शामिल हों।”

द रग रिपब्लिक (गुप्ता के स्वामित्व वाला एक ब्रांड) द्वारा शुरू किए अभियान में क्राई को पुस्तक की कीमत, 4000 रुपये या उससे अधिक का दान करने वाले तथा संकट के इस समये में बच्चों की देखभाल, संरक्षण एवं शिक्षा सुनिश्चित करने वाले व्यक्ति को पुस्तक उपहार के रूप में देना शामिल होगा।

इसके अलावा पुस्तक की कीमत थोक में किताब का ऑर्डर देने वाले कॉर्पोरेट दानकर्ताओं के लिए कम होगी।

क्राई की स्थानीय निदेशक सोहा मोइत्रा ने कहा कि यह समर्थन उनके परियोजना क्षेत्रों में कई बच्चों को लाभ देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो