लाइव न्यूज़ :

अफ्रीका में भारतीय सेना के साहसी मिशन की अनकही दास्तां बयां करेगी नई किताब

By भाषा | Updated: July 3, 2021 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई अफ्रीका के जंगलों में भारतीय सेना के शांति अभियान 'ऑपरेशन खुकरी' की कुछ अनकही दास्तां लेखक मेजर जनरल राजपाल पूनिया अपनी किताब के जरिये बयां करेंगे। इस पुस्तक का लोकार्पण 15 जुलाई को होगा।

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (पीआरएचआई) द्वारा प्रकाशित "ऑपरेशन खुकरी: विदेश में भारतीय सेना के सबसे साहसी शांति मिशन की अनकही कहानी", भारतीय सेना के सफल बचाव अभियान की कहानी है, जिसमें 2000 से अधिक भारतीय शांति सैनिक शामिल हुए थे। इन्हें संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2000 में सिएरा लियोन में विद्रोही समूह रिवोल्यूशनरी यूनाइटेड फ्रंट (आरयूएफ) से निपटने में वहां की सरकार की मदद करने के लिए भेजा था। 13 जुलाई को अभियान की 21वीं वर्षगांठ है।

किताब को मेजर जनरल पूनिया और उनकी बेटी दामिनी पूनिया ने लिखा है।

पूनिया उस समय 58वीं गोरखा राइफल्स के सीओ थे और उन्होंने अभियान का नेतृत्व किया था। वे जंगल में दो बार चले लंबे युद्ध में आरयूएफ के हमले से बच गए और सभी 233 सैनिकों के साथ वापस लौटे।

पूनिया ने पीटीआई-भाषा को बताया, "ऑपरेशन खुकरी मातृभूमि के लिए अस्तित्व, साहस और अपार प्रेम की कहानी है। 'ऑपरेशन खुकरी' नामक पुस्तक उन सैनिकों के प्रति मेरे कर्तव्य का प्रतीक है, जिनका नेतृत्व मैंने एक दूर देश में एक अज्ञात दुश्मन के खिलाफ लड़ाई में किया था।"

पूनिया को 2002 में युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने कहा कि यह पुस्तक आपको बताएगी कि एक सैनिक का जीवन कैसे होता है, सैनिक किस तरह से संघर्षों का सामना करते हैं।

गौरतलब है कि पश्चिम अफ्रीका का सिएरा लियोन कई वर्षों तक गृहयुद्ध से तबाह रहा, तब साल 2000 में, संयुक्त राष्ट्र ने इसमें हस्तक्षेप किया और भारतीय सेना की दो कंपनियों को संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत कैलाहुन में तैनात किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां