लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के प्रकोप के बीच अशांत समय में योग के जरिए जीवन को स्थिर रखना सिखाती नई किताब

By भाषा | Updated: February 12, 2021 17:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच आयी नयी किताब ‘इमैजिन इफ: स्टोरिज ऑफ ऑर्डिनरी पीपल विद एक्स्ट्रा ऑर्डनरी ग्रिट’ में योग गुरु बी. के. एस. अयंगर के प्रेरणादायक संदेश और उनके उन आसनों का जिक्र किया गया है, जिससे आप अपने जीवन में अशांत समय में स्थिरता ला सकते हैं।

किताब ‘इमैजिन इफ: स्टोरिज ऑफ ऑर्डिनरी पीपल विद एक्स्ट्रा ऑर्डनरी ग्रिट’ को लेखक राजीव एच. मेहता ने लिखा है, जिन्होंने अयंगर से ही प्रशिक्षण लिया था।

किताब का प्रकाशन ‘वेस्टलैंड’ ने किया है। इसमें उन लोगों की कहानियां को बयां किया गया है, जिन्होंने अयंगर के योग की मदद, धैयै और प्रतिबद्धता के साथ कैंसर जैसी बीमारियों और भावनात्मक सदमों जैसी चुनौतियों को मात दी।

मेहता ने कहा कि अयंगर का जन्म 1918 में ‘इंफ्लुएंजा’ (संक्रामक रोग) के प्रकोप के दौरान हुआ था।

उन्होंने कहा, ‘‘ उनके जन्म के दौरान उनकी मां ‘इंफ्लुएंजा’ से पीड़ित थी। अयंगर जन्म से ही काफी बीमार रहते थे और फिर उनके एक रिश्तेदार ने उन्हें योग के बारे में बताया, ताकि वह असाध्य बीमारियों से छुटकारा पा पा सकें । ’’

मेहता ने कहा कि कोविड-19 ने भी लोगों के स्वास्थ्य को काफी प्रभावित किया है। इससे काफी डर भी पैदा हो गया है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है, जिससे शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आर्थिक परेशानियां बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में इस किताब में दिए प्रेरणादायक संदेशों और विभिन्न आसनों से लोगों को काफी मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग