लाइव न्यूज़ :

देवी सरस्वती की कहानी को नए तरीके से पेश करती है नयी पुस्तक

By भाषा | Updated: August 8, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त पौराणिक कथाओं की लेखिका कविता केन ने अपनी नयी पुस्तक में कला, संगीत और ज्ञान की देवी सरस्वती की कहानी को नये तरीके से पेश किया है।

लेखिका का कहना है कि सरस्वती को ज्ञान की देवी के रूप में घर-घर पूजा जाता है लेकिन फिर भी हम उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं।

पेंग्विन रैंडम हाउस द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में सरस्वती के सृजनकर्ता ब्रह्मा और उनके साथ उनके असामान्य विवाह पर प्रकाश डाला गया है।

पुस्तक में पाठकों को एक अद्भुत महिला और उसकी बेहतरीन कहानी की झलक मिलती है। पुस्तक में विद्या की देवी सरस्वती को ‘हमारा सहारा, हमारा भरण-पोषण करनेवाली और हमारा उद्धार करनेवाली’ बताया गया है।

लेखिका को पौराणिक कथाओं को नारीवादी नज़रिए से पेश करने का श्रेय हासिल है। वह इससे पहले भी भारतीय पौराणिक कथाओं में कम चर्चित रहीं महिलाओं पर पुस्तक लिख चुकी हैं।

उन्होंने ‘कर्ण्स वाइफ़’ , ‘सीताज सिस्टर’ ‘मेन्काज च्वॉइस’, ‘लंकाज प्रिंसेस’, ‘द फ़िशर क्वीन्स डायनेस्टी’ और ‘अहिल्याज अवेक्निंग’ जैसी पुसतकें लिखी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट