लाइव न्यूज़ :

सावरकर पर नई किताब जुलाई में पाठकों के लिये होगी उपलब्ध

By भाषा | Updated: May 28, 2021 16:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई वीर सावरकर के जीवन और कृतित्व पर इतिहासकार विक्रम संपत की किताब का अंतिम खंड 26 जुलाई को पाठकों के लिये उपलब्ध होगा। हिंदुत्व विचारक की 138वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को प्रकाशक पेंग्विन रैंडम हाउस इंडिया ने यह घोषणा की।

“सावरकर : ए कंटेस्टेड लेगेसी (1924-1966)” में 20वीं सदी के सबसे विवादास्पद राजनीतिक विचारक के 1924 से 1966 (जब उनका निधन हुआ) तक के जीवनकाल की घटनाओं को समेटा गया है।

पहला खंड “सावरकर: इकोज फ्रॉम ए फॉरगॉटन पास्ट” 2019 में प्रकाशित हुई थी जिसमें 1883 में सावरकर के जन्म से लेकर 1924 में जेल से उनकी सशर्त रिहाई तक का घटनाक्रम शामिल था।

महाराष्ट्र में नासिक के निकट भागुर गांव में 28 मई 1883 को जन्मे विनायक दामोदर सावरकर अपनी हिंदुत्ववादी विचारधारा की वजह से अब भी सम्मानित शख्सियत बने हुए हैं, खासकर उन दलों और संगठनों के लिये जो हिंदुत्व के विचारों को मानते हैं।

संपत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “मैं बीते पांच सालों से सावरकर के जीवन-काल पर व्यापक रूप से शोध कर रहा हूं। यह एक फलदायी सफर रहा, भारत और दुनिया के अन्य अभिलेखागारों से अब तक अप्राप्य दस्तावेजों और मराठी व अन्य भारतीय भाषाओं में उनके काम का पता लगाना।”

उन्होंने कहा, “..पहले खंड के प्रकाशन के बाद मुझे पाठकों का से प्यार और गर्मजोशी मिली वह भावविभोर कर देने वाला है और मुझे उम्मीद है कि यह अंतिम खंड भी उन्हें पसंद आएगा और विश्लेषण के लिये समाज के सामने सही तथ्यों को पेश करेगा।”

अपनी मौत के दशकों बाद भी हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष सावरकर ने भारतीय राजनीतिक परिदृश्य को विशिष्ट तरीके से प्रभावित करना जारी रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर