लाइव न्यूज़ :

New BJP chief February 2025: जेपी नड्डा की जगह कौन?, फरवरी 2025 में बीजेपी को मिल जाएगा नया अध्यक्ष!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 17, 2024 12:58 IST

New BJP chief be elected in February 2025: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जनवरी 2020 से पार्टी प्रमुख हैं और 2023 में उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक विस्तार दिया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देNew BJP chief be elected in February 2025: जनवरी के मध्य तक आधे राज्यों में चुनाव ख़त्म होगा। New BJP chief be elected in February 2025: अगला कदम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।New BJP chief be elected in February 2025: राज्य इकाइयों में मतदान प्रक्रिया जनवरी के मध्य तक पूरी होने की संभावना है।

New BJP chief be elected in February 2025: जेपी नड्डा की जगह कौन ले सकता है। भाजपा 15 जनवरी तक आधे राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरा कर लेगी। अगले साल की शुरुआत में अगला अध्यक्ष मिलने की संभावना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जनवरी 2020 से पार्टी प्रमुख हैं और 2023 में उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक विस्तार दिया गया था। चुनाव वाले कुछ राज्यों को छोड़कर अब संगठनात्मक चुनावों के साथ सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जनवरी के मध्य तक आधे राज्यों में चुनाव ख़त्म होगा। अगला कदम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि नए भाजपा अध्यक्ष जो मौजूदा जेपी नड्डा की जगह लेंगे, फरवरी के अंत तक चुने जाने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों ने संकेत दिया कि चल रहे संगठनात्मक चुनाव सुचारू रूप से चल रहे हैं। आधे से अधिक राज्य इकाइयों में मतदान प्रक्रिया जनवरी के मध्य तक पूरी होने की संभावना है। इससे पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्थान लेने वाले पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव फरवरी के अंत तक होने की संभावना है। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जारी संगठनात्मक चुनाव के तहत पार्टी की आधे से अधिक राज्य इकाइयों में मतदान प्रक्रिया जनवरी के मध्य तक पूरी होने की संभावना है।

इस प्रक्रिया के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा की राज्य इकाइयों के लगभग 60 प्रतिशत अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और उनके स्थान पर अगले महीने के मध्य तक नए अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है।

भाजपा के संविधान में यह प्रावधान है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने से पहले कम से कम आधी राज्य इकाइयों में संगठनात्मक चुनाव पूरे हो जाने चाहिए। पदाधिकारी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि नया भाजपा अध्यक्ष फरवरी के अंत तक कार्यभार संभाल लेगा।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा का नया अध्यक्ष कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो वर्तमान में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य कर रहा हो, उन्होंने कहा कि वह सरकार या संगठन, किसी से हो सकता है और अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री थी हैं। संयोग से उन्होंने भी 2020 में फरवरी में ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था।

पार्टी अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है लेकिन 2024 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नड्डा के कार्यकाल को विस्तार दिया गया था। इस चुनाव के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सत्ता में वापसी की। 

टॅग्स :BJPनरेंद्र मोदीअमित शाहआरएसएसमोहन भागवतmohan bhagwat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है