New BJP chief February 2025: जेपी नड्डा की जगह कौन?, फरवरी 2025 में बीजेपी को मिल जाएगा नया अध्यक्ष!
By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 17, 2024 12:58 IST2024-12-17T12:49:31+5:302024-12-17T12:58:41+5:30
New BJP chief be elected in February 2025: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जनवरी 2020 से पार्टी प्रमुख हैं और 2023 में उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक विस्तार दिया गया था।

New BJP chief be elected in February 2025
New BJP chief be elected in February 2025: जेपी नड्डा की जगह कौन ले सकता है। भाजपा 15 जनवरी तक आधे राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरा कर लेगी। अगले साल की शुरुआत में अगला अध्यक्ष मिलने की संभावना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जनवरी 2020 से पार्टी प्रमुख हैं और 2023 में उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक विस्तार दिया गया था। चुनाव वाले कुछ राज्यों को छोड़कर अब संगठनात्मक चुनावों के साथ सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जनवरी के मध्य तक आधे राज्यों में चुनाव ख़त्म होगा। अगला कदम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि नए भाजपा अध्यक्ष जो मौजूदा जेपी नड्डा की जगह लेंगे, फरवरी के अंत तक चुने जाने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों ने संकेत दिया कि चल रहे संगठनात्मक चुनाव सुचारू रूप से चल रहे हैं। आधे से अधिक राज्य इकाइयों में मतदान प्रक्रिया जनवरी के मध्य तक पूरी होने की संभावना है। इससे पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्थान लेने वाले पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव फरवरी के अंत तक होने की संभावना है। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जारी संगठनात्मक चुनाव के तहत पार्टी की आधे से अधिक राज्य इकाइयों में मतदान प्रक्रिया जनवरी के मध्य तक पूरी होने की संभावना है।
इस प्रक्रिया के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा की राज्य इकाइयों के लगभग 60 प्रतिशत अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और उनके स्थान पर अगले महीने के मध्य तक नए अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है।
भाजपा के संविधान में यह प्रावधान है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने से पहले कम से कम आधी राज्य इकाइयों में संगठनात्मक चुनाव पूरे हो जाने चाहिए। पदाधिकारी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि नया भाजपा अध्यक्ष फरवरी के अंत तक कार्यभार संभाल लेगा।’’
यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा का नया अध्यक्ष कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो वर्तमान में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य कर रहा हो, उन्होंने कहा कि वह सरकार या संगठन, किसी से हो सकता है और अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री थी हैं। संयोग से उन्होंने भी 2020 में फरवरी में ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था।
पार्टी अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है लेकिन 2024 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नड्डा के कार्यकाल को विस्तार दिया गया था। इस चुनाव के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सत्ता में वापसी की।