लाइव न्यूज़ :

बरेली के आंवला में स्थित न्यू भारत अस्पताल सील

By भाषा | Updated: June 27, 2021 16:18 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 27 जून बरेली जिले के आंवला में महाराणा प्रताप चौक के पास बने न्यू भारत अस्पताल को बिना पंजीकरण के संचालन के सिलसिले में जिला प्रशासन और चिकित्‍सा विभाग की टीम ने सील कर दिया है।

उप जिलाधिकारी (एसडीएम) पारुल तरार ने रविवार को बताया कि थाना बिशारतगंज के ग्राम ढकोरा निवासी धर्मदास ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने अपनी पत्नी का इलाज न्यू भारत अस्पताल में करवाया था और गलत उपचार के कारण उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई। उसने अस्पताल की जांच की मांग की थी।

तरार ने बताया कि शिकायत के आधार पर शनिवार को उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर इंतजार हुसैन के साथ अस्पताल पर छापा मारा, कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद कर्मचारी अस्पताल पंजीकरण संबंधी कोई भी कागजात नहीं दिखा सके।

एसडीएम के अनुसार अस्पताल के एक बीएएमएस डॉक्टर अशोक कुमार मिले जिन्होंने तीन दिन पहले वहां आने की बात कही। उन्हें अस्पताल की कोई विशेष जानकारी नहीं थी और अस्पताल के संचालक इब्ने अली मौजूद नहीं थे।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अस्पताल के मेडिकल स्टोर में एक्सपायर (जिनके उपयोग का समय निकल चुका है) दवाएं मिली। इसलिए अनियमितता के आधार पर अस्पताल को सील कर दिया गया।

शिकायत के अनुसार, धर्मदास 10 जून को अपनी डेढ़ माह की गर्भवती पत्नी सोमवर्ती का गर्भपात कराने न्यू भारत अस्पताल ले गया था, जहां डॉक्टर की लापरवाही से 13 जून को उसकी मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे