लाइव न्यूज़ :

भारत में अभूतपूर्व गति से नए हवाई अड्डे बनाए जा रहे हैं : प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: August 15, 2021 15:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि अभूतपूर्व गति से नए हवाई अड्डे बनाए जा रहे हैं और उड़ान योजना के माध्यम से देश के दूरदराज के इलाकों को जोड़ा जा रहा है।

नागर विमानन राज्य मंत्री वी. के. सिंह ने पांच अगस्त को लोकसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में कहा था कि केंद्र ने देश में 21 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की स्थापना के लिए सिद्धांतत: मंजूरी दे दी है, जिनमें से छह का निर्माण हो चुका है और अब तक वे काम करना शुरू कर चुके हैं।

क्षेत्रीय संपर्क योजना उडान के तहत केंद्र, राज्य सरकारों और हवाई अड्डा संचालकों द्वारा चुनिंदा एयरलाइन को वित्तीय सहयोग दिया जाता है ताकि दूरदराज के हवाई अड्डों से संचालन को प्रोत्साहित किया जा सके और हवाई जहाज का किराया खर्चीला नहीं हो।

इस योजना की शुरुआत 2016 में की गई थी।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा, ‘‘आज देश में जिस गति से नए हवाई अड्डे बनाए जा रहे हैं और जिस तरह से उडान योजना से दूर-दराज के क्षेत्रों को जोड़ा जा रहा है, वह अभूतपूर्व है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज हम देख रहे हैं कि किस तरह से बेहतर हवाई संपर्क मार्ग लोगों के सपने को उड़ान दे रहा है।’’

केंद्र ने देश भर में 21 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की स्थापना को मंजूरी दी है जिनमें -- गोवा में मोपा; महाराष्ट्र में नवी मुंबई, सिंधुदुर्ग और शिरडी; कर्नाटक में बीजापुर, हासन, कलबुर्गी और शिमोगा; मध्य प्रदेश में दबरा (ग्वालियर); उत्तर प्रदेश में कुशीनगर और जेवर (नोएडा); गुजरात में धोलेरा और हीरासर; पुडुचेरी में कराईकल; आंध्र प्रदेश में दागादर्थी, भोगपुरम और ओरवाकल (कुर्नूल); पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर; सिक्किम में पाकयोंग; केरल में कन्नूर; अरुणाचल प्रदेश में होलोंगी (ईटानगर) शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन