लाइव न्यूज़ :

नए कृषि कानून किसानों के स्वतंत्रता प्रदान करेंगे: फड़णवीस

By भाषा | Updated: December 25, 2020 17:35 IST

Open in App

पुणे, 25 दिसंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फड़णवीस ने केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों का बचाव करते हुए शुक्रवार को कहा कि इन ''क्रांतिकारी'' कानूनों का उद्देश्य किसानों के जहां चाहे वहां अपनी उपज बेचने की स्वतंत्रता प्रदान करना है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फड़णवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा किसानों के साथ खड़े रहे हैं और भविष्य में भी ऐसा ही करते रहेंगे।

भाजपा नेता ने कहा, ''मंडियों में अपनी उपज बेचने वाले किसानों को परिवहन, श्रमिक, लदान और अन्य कई प्रकार के शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। मिसाल के तौर पर, हाल ही में एक किसान ने पुणे की मंडी में 15,000 रुपये की उपज बेची। इन 15,000 में से उसने चार हजार रुपये परिवहन, श्रमिक तथा लदान शुल्क के रूप में दे दिये। यह अन्याय है।''

उन्होंने भुगतान की रसीद दिखाते हुए यह बात कही।

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष फड़णवीस ने कहा, ''ये क्रांतिकारी कृषि कानून किसानों को जहां चाहे वहां अपनी उपजे बेचने की स्वतंत्रता प्रदान करने के लिये लाए गए हैं...प्रधानमंत्री सदैव देश के किसानों के साथ खड़े रहे हैं और भविष्य में भी ऐसा ही करते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू