लाइव न्यूज़ :

नए कृषि कानून निरस्त हों, मुद्दे को बाचतीच से सुलझाया जाए: भाकपा

By भाषा | Updated: January 30, 2021 23:06 IST

Open in App

हैदराबाद, 30 जनवरी भाकपा ने शनिवार को केंद्र सरकार से किसानों की मांग के अनुरूप तीनों नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की अपील की और कहा कि आगे बढ़ने का केवल यही एक रास्ता है। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि सरकार मुद्दे को बातचीत के माध्यम से सुलझाए।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के पूर्व महासचिव एस सुधाकर रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि सरकार तीनों कृषि कानूनों और बिजली क्षेत्र संबंधी कानून को वापस ले जैसा कि किसान मांग कर रहे हैं और आगे बढ़ने का केवल यही एक रास्ता है। हमारी पार्टी का मानना है कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने रहे किसानों को हटाया नहीं जाना चाहिए।’’

रेड्डी हैदराबाद में आयोजित भाकपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में चर्चा को लेकर जानकारी दे रहे थे।

उन्होंने 26 जनवरी की हिंसा के संबंध में सत्तारूढ़ भाजपा पर आंदोलन को कमजोर करने के लिए साजिश रचने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘सिंघू के अलावा अन्य सीमाओं से दिल्ली शहर में ट्रैक्टरों को जाने दिया गया। जब 6,000 पुलिसकर्मी और अन्य सुरक्षा बल तैनात थे तो ट्रैक्टर लालकिले तक कैसे पहुंचे? उन्होंने झंडे कैसे फहराये? यह स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है कि ये सभी एक साजिश है?’’

उन्होंने दावा किया कि इसका खुलासा तब हुआ जब किसान नेताओं ने साजिश उजागर की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो