लाइव न्यूज़ :

नए कृषि कानून किसानों के लिए घातक, वापस ले केंद्र सरकार : पायलट

By भाषा | Updated: January 11, 2021 14:29 IST

Open in App

जयपुर, 11 जनवरी कांग्रेस नेता एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र के नए कृषि कानूनों को किसानों के लिए घातक बताते हुए सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार को इन्हें वापस लेना चाहिए।

पायलट ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक में किसानों के समर्थन में जनसभा के दौरान कहा, ‘‘देश में किसानों के लिए नए कानून बने हैं। ये कृषि कानून किसानों के लिए घातक हैं। इससे छोटे किसानों को नुकसान होगा।’’

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का जिक्र करते हुए पायलट ने कहा, ‘‘ऐसा पहली बार हुआ है, जब 24 अलग-अलग विपक्षी दल एकजुट होकर यह मांग रख रहे हैं कि सरकार ने जो तीन कानून बनाये हैं, वह उन्हें वापस ले।’’

पायलट ने कहा कि किसी भी ‘‘कानून को बनाने से पहले ना तो किसान से चर्चा की गयी और न ही किसी राज्य सरकार से संवाद किया गया। जबरदस्ती और जल्दबाजी में संसद से उन विधेयकों को पारित कराकर कानून लागू कर दिए गए’’।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार के अपने मंत्री इस्तीफा दे रहे हैं। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा नीत राजग के घटक दल उनका साथ छोड़ रहे हैं। पूरे हिंदुस्तान में और विश्वभर में इसकी आलोचना हो रही है। हमारा और कांग्रेस पार्टी का निवेदन बस इतना है कि कृपा करके केंद्र सरकार इन तीनों कानूनों को वापस ले ले।’’

पायलट ने कहा, ‘‘जो समर्थन मूल्य 1947 से लेकर आज तक सरकार देती रही है, उस समर्थन मूल्य को लेकर लिखित में आश्वासन दिया जाए, लेकिन सबसे पहले इन कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?