लाइव न्यूज़ :

विश्वविद्यालयों में नया अकादमिक सत्र एक अक्टूबर से, प्रवेश प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी होगी : यूजीसी

By भाषा | Updated: July 17, 2021 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नए दिशा-निर्देशों में कहा है कि देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नया आकदमिक सत्र एक अक्टूबर से शुरू होगा जबकि दाखिले की प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी की जाएगी।

विश्वविद्यालयों तथा उच्च शिक्षा संस्थानों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले की प्रक्रिया सीबीएसई, आईसीएसई और सभी राज्य बोर्डों के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ही शुरू हो।

यूजीसी ने नए दिशा-निर्देशों में कहा, ‘‘ऐसी उम्मीद की जाती है कि सभी स्कूल बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए परिणाम 31 जुलाई तक घोषित कर देंगे। अगर परीक्षा परिणामों की घोषणा में कोई देरी होती है तो नया अकादमिक सत्र 18 अक्टूबर तक शुरू हो सकता है।’’

आयोग ने स्पष्ट किया कि पठन-पाठन की प्रक्रिया ऑफलाइन, ऑनलाइन या दोनों माध्यमों से जारी रहनी चाहिए।

दिशा-निर्देशों में कहा गया है, ‘‘संस्थान कोविड-19 महामारी के मद्देनजर समय-समय पर केंद्र तथा राज्य सरकारों से जारी परामर्श तथा आवश्यक प्रोटोकॉल के बाद एक अक्टूबर से 31 जुलाई के दौरान कक्षाएं, छुट्टियां, परीक्षाएं कराने, सेमेस्टर ब्रेक की योजना बना सकते हैं।’’

महामारी के दौरान अभिभावकों के सामने आईं वित्तीय परेशानियों के मद्देनजर आयोग ने विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि दाखिला रद्द कराए जाने या छात्रों के स्थानांतरण के मामले में पूरी फीस वापस की जाए।

विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों के लिए आखिरी सत्र या अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 31 अगस्त तक कराना अनिवार्य किया गया है और कहा गया है कि परीक्षाएं ऑफलाइन, ऑनलाइन या दोनों माध्यमों में कराई जा सकती है।

आयोग ने कहा है कि प्रत्येक उच्च शिक्षा संस्थान सुनिश्चित करेगा कि वह शैक्षिक गतिविधियों को समय-समय पर केंद्र और राज्य सरकारों या सक्षम अधिकारियों द्वारा जारी आवश्यक प्रोटोकॉल, दिशा-निर्देशों और परामर्श के अनुपालन के साथ आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।

इसने कहा, ‘‘यदि कोई उच्च शिक्षण संस्थान ऐसी जगह स्थित है जहां सरकार ने लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया हो तो वह तदनुसार काम करे। ऐसे मामले में ये सिफारिशें अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी