लाइव न्यूज़ :

गोवा में नया अकादमिक सत्र 21 जून से शुरू होगा

By भाषा | Updated: June 7, 2021 18:18 IST

Open in App

पणजी, सात जून गोवा में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 की शुरुआत 21 जून को होगी और शिक्षण के माध्यम पर फैसला अगले सप्ताह किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गोवा के शिक्षा निदेशक डी भगत ने पीटीआई-भाषा को बताया, "छात्रों को स्कूल जाने के लिए कहने या ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन को लेकर फैसला सत्र शुरू होने से सात से आठ दिन पहले किया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि स्कूलों के गैर-शिक्षण कर्मचारियों को पहले ही स्कूलों में उपस्थित होने के लिए कहा जा चुका है क्योंकि तटीय राज्य में कोविड​​-19 मामलों की संख्या में कमी आई है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रविवार तक गोवा में कोरोना वायरस के 1,59,393 मामले आए थे, जबकि मरने वालों की संख्या 2,760 थी।

गोवा सरकार ने पिछले सप्ताह कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से लगाए गए 'कर्फ्यू' को 14 जून तक के लिए बढ़ा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो