लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में खौफ का ऐसा माहौल 1990 के बाद से कभी नहीं देखा: पीएजीडी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 20:07 IST

Open in App

श्रीनगर, आठ अक्टूबर गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर में आम निवासियों की हत्या की हालिया घटनाओं ने डर का ऐसा माहौल पैदा कर दिया है जो 1990 के दशक की शुरुआत के बाद से कभी नहीं देखा गया था। पीएजीडी ने मौजूदा हालात के लिये सरकारी नीतियों की “विफलता” को जिम्मेदार ठहराया।

पीएजीडी के प्रवक्ता एम वाई तारिगामी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को पीएजीडी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के आवास पर एक बैठक बुलाई गई।

बैठक में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, माकपा नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी और नेशनल कांफ्रेंस के नेता न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) हसनैन मसूदी ने शिरकत की।

प्रवक्ता ने कहा कि पीएजीडी ने घाटी में हाल में हुई निर्दोष लोगों की हत्या की निंदा की।

उन्होंने कहा, “इन हत्याओं ने कश्मीर में डर का ऐसा माहौल पैदा कर दिया है जो 90 के दशक की शुरुआत के बाद से कभी नहीं देखा गया था। जम्मू-कश्मीर में मौजूदा स्थिति सरकार की नीतियों की विफलता का परिणाम है, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर को इस मुकाम तक पहुंचा दिया है।''

तारिगामी ने कहा कि चाहे नोटबंदी हो या अनुच्छेद 370 को हटाना, इन फैसलों को कश्मीर में आतंकवाद और अलगाव की समस्याओं के समाधान के रूप में देश के सामने पेश किया गया।

उन्होंने कहा, “आज, यह बात साफ हो गई है कि न तो विमुद्रीकरण और न ही अनुच्छेद 370 को हटाने से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ। वास्तव में, जम्मू-कश्मीर प्रशासन के कुछ हालिया फैसलों ने केवल उन समुदायों के बीच मतभेदों को बढ़ाने का काम किया है जो एक-दूसरे के साथ शांति से रह रहे थे।''

पीएजीडी के प्रवक्ता ने कहा कि एक अनुकूल सुरक्षा माहौल बनाना भारत सरकार की जिम्मेदारी है तो वहीं जम्मू-कश्मीर के जिम्मेदार राजनीतिक दलों के रूप में हम संदेह और भय के स्तर को कम करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘’यह सच है कि कश्मीर में मरने वाले अधिकांश लोग मुसलमान थे। लेकिन ऐसा कहकर हम अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित लोगों को सुरक्षित महसूस कराने की अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकते। हम घाटी छोड़ने की सोच रहे लोगों से उनके फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर