लाइव न्यूज़ :

कभी महसूस नहीं हुआ कि मैं अब मुख्यमंत्री नहीं हूं: फडणवीस

By भाषा | Updated: October 12, 2021 17:36 IST

Open in App

मुंबई, 12 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि लोगों के प्यार के कारण उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि वह अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नहीं हैं।

नवी मुंबई में एक कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा, “लोगों ने मुझे कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं। मुझे अब भी लगता है कि मैं मुख्यमंत्री हूं। मैं पिछले दो साल से राज्य में घूम रहा हूं और लोगों का प्यार और स्नेह कम नहीं हुआ है।”

उन्होंने कहा कि व्यक्ति का कार्य उसके पद से अधिक महत्वपूर्ण होता है। फडणवीस ने कहा, “मैं घर पर नहीं बैठा। मैं लोगों की सेवा कर रहा हूं और (विधानसभा में) विपक्ष के नेता के रूप में अच्छा काम कर रहा हूं।”

महाराष्ट्र विधानसभा के 2014 के चुनाव के बाद फडणवीस मुख्यमंत्री बने और उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया, जो पिछले तीन दशकों में राज्य के किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं किया था। 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ दिया और अलग हो गई।

इसके बाद फडणवीस ने अजीत पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायकों के समूह के साथ गठबंधन किया और मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तथा पवार उपमुख्यमंत्री बने। मगर उनकी सरकार सिर्फ तीन दिन चली जिसके बाद उद्धव ठाकरे की अगुवाई में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की सरकार बनी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे