लाइव न्यूज़ :

नेटफ्लिक्स 2022 में मुंबई में अपने पहले पोस्ट-प्रोडक्शन केन्द्र की शुरुआत करेगा

By भाषा | Updated: June 3, 2021 16:42 IST

Open in App

मुंबई, तीन जून अमेरिकी डिजिटल मीडिया कंपनी नेटफ्लिक्स ने घोषणा की है कि वह 2022 में मुंबई में पूर्ण स्वामित्व वाले अपने पहले पोस्ट-प्रोडक्शन केन्द्र की शुरुआत करेगा। नेटफ्लिक्स ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जून 2022 तक लाइव एक्शन के अलावा सभी प्रकार की सुविधाओं से लैस पोस्ट-प्रोडक्शन केन्द्र की शुरुआत कर दी जाएगी।

पोस्ट-प्रोडक्शन केन्द्र में शो संचालक, निर्देशक, संपादक और साउंड डिजाइनर बेहतर तरीके से काम कर सकें, इसको ध्यान में रखते हुए उनके लिए तमाम सुविधाओं से लैस 40 संपादन कक्ष बनाए जाएंगे।

नेटफ्लिक्स इंडिया पोस्ट-प्रोडक्शन के निदेशक विजय वेंकटरमन ने कहा, ‘‘ हम मुंबई में पोस्ट-प्रोडक्शन केन्द्र की योजना को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह कदम भारत के मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं मुहैया कराने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

भारत में नेटफ्लिक्स की शुरुआत के बाद से ही इसके कई शो को लेकर लोगों की रूचि और उत्साह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसके शो भारत की कई भाषाओं में उपलब्ध हैं

नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले शो ‘सेक्रेड गेम्स’, ‘दिल्ली क्राइम’, ‘गिल्टी’, ‘लूडो’, ‘बुलबुल’, ‘पगलैट’, ‘लस्ट स्टोरीज़’, ‘चोक्ड’, ‘एके बनाम एके’ और ‘पावा कढ़ाईगल’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए हैं।

गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स ने 2019 और 2020 में भारत में तीन हजार करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की थी। हाल में नेटफ्लिक्स ने 41 भारतीय शो की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता