लाइव न्यूज़ :

फलस्तीनी समूह के खिलाफ भारत के मतदान पर नेतन्याहू ने मोदी को कहा 'शुक्रिया'

By भाषा | Updated: June 14, 2019 05:09 IST

 इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र में उनके देश के पक्ष में मतदान करने के लिये अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

Open in App

 इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र में उनके देश के पक्ष में मतदान करने के लिये अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद में भारत ने एक फलस्तीनी समूह को पर्यवेक्षक का दर्जा नहीं दिये जाने के इजराइली प्रस्ताव का समर्थन किया है।

भारत ने मंगलवार को अपने पूर्व के रुख से अलग हटते हुए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) में फलस्तीनी गैर सरकारी संगठन ‘शहीद’ को पर्यवेक्षक का दर्जा दिये नहीं दिये जाने के इजराइली प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था। इजराइल के मुताबिक संगठन ने हमास के साथ अपने रिश्तों के बारे में खुलासा नहीं किया है।

नेतन्याहू ने छह जून को हुए मतदान के लगभग एक हफ्ते बाद बुधवार को किये गए एक ट्वीट में कहा, “संयुक्त राष्ट्र में इजराइल का साथ देने और उसके साथ खड़े रहने के लिये नरेंद्र मोदी का शुक्रिया, भारत का शुक्रिया।” यह पहला मौका है जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में किसी प्रस्ताव पर मतदान किया है जिसे इजराइल के पक्ष में देखा जा रहा है। पश्चिम एशिया शांति प्रक्रिया को लेकर भारत रुख एक समान और स्पष्ट रहा है। संयुक्त राष्ट्र में ईसीओएसओसी मतदान के दौरान अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया और कनाडा ने इजराइल के पक्ष में मतदान किया

जबकि चीन, रूस, सऊदी अरब, पाकिस्तान और अन्य ने इसके खिलाफ मतदान किया। फलस्तीनी एनजीओ ‘शहीद’ ने संयुक्त राष्ट्र में पर्यवेक्षक का दर्जा हासिल करने के लिये प्रस्ताव पेश किया था जो 28-14 मतों से खारिज हो गया। भारत में इजराइली दूतावास की उप मिशन प्रमुख माया कडोश ने मंगलवार को एक ट्वीट में भारत का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “इजराइल के साथ खड़े रहने और आतंकी संगठन शहीद को संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षक का दर्जा देने की अपील को खारिज करने के लिए भारत का शुक्रिया। हम साथ मिलकर उन आतंकी संगठन के खिलाफ काम करते रहेंगे, जिनका मकसद नुकसान पहुंचाना है।” कुडोश ने कहा कि संगठन के हिज्बुल्ला और फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद से संबंध हैं, जिन्हें 1997 में आतंकी संगठन घोषित किया गया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos