लाइव न्यूज़ :

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता: सोरेन

By भाषा | Updated: January 24, 2021 00:48 IST

Open in App

रांची, 23 जनवरी झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरन ने शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश के लिए उनके त्याग, समर्पण एवं बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देश के लिए उनके बलिदान को याद किया।

वहीं, हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास में आज बोस की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, श्रम नियोजन प्रशिक्षण तथा कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कृषि मंत्री बादल समेत अन्य लोगों ने भी बोस की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सोरेन ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग, समर्पण और बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा।

उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ’तुम मुझे खून दो, मैं तुम्‍हें आजादी दूंगा....! जय हिन्द!’ जैसे नारों से आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा दी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''बोस के देशप्रेम, समर्पण और अनुशासन को हम सभी अपने जीवन में आत्मसात करें, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।''

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी प्रदेश कार्यालय में एक समारोह में नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?