लाइव न्यूज़ :

नेताजी को लंबे समय से उपेक्षित किया गया, इतिहास को बदलने की कोशिश की जा रही है: ममता

By भाषा | Updated: November 27, 2020 00:37 IST

Open in App

कोलकाता, 26 नवंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस और देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को लंबे समय से "उपेक्षित" किया गया और स्वतंत्रता संग्राम के खिलाफ रहे लोगों को ‘‘राजनीतिक रंग" में रंगकर इतिहास को बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उनके "लापता" होने के 75 साल बाद भी, लोगों को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि नेताजी के साथ आखिर हुआ क्या था।

बनर्जी ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं देख सकती हूं कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है, एक एजेंडे के अनुसार... जो लोग देश के स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा थे, उनकी अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन दिनों, उन लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है जिन्होंने एक समय आजादी की लड़ाई का विरोध किया था। यह सब इसलिए किया जा रहा है, ताकि लोग सच्चाई को भुला दें।"

तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि पश्चिम बंगाल में छात्रों को देश के "सच्चे नेताओं" के बारे में बताया जाता है और शिक्षक इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग