लाइव न्यूज़ :

नेताजी के मन में भगवान राम के लिए श्रद्धा का भाव था: शुभेंदु अधिकारी

By भाषा | Updated: January 25, 2021 22:54 IST

Open in App

तमलुक (पश्चिम बंगाल), 25 जनवरी जय श्री राम के नारे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नाराजगी जताने पर आश्चर्य प्रकट करते हुए भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मन में भगवान राम के लिए श्रद्धा का भाव था।

बोस की जयंती पर शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में श्रोताओं के एक वर्ग द्वारा जय श्री राम के नारे लगाए जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष बनर्जी ने भाषण देने से इनकार कर दिया था।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए थे।

नेताजी द्वारा अपनी मां को लिखे एक पत्र को उद्धृत करते हुए अधिकारी ने कहा कि बोस ने रामायण और भगवान राम के गुणों का बखान किया था।

अधिकारी ने कहा कि पत्र एक पुस्तक में प्रकाशित हुआ था जो नेताजी द्वारा अपनी मां को लिखे गए पत्रों का संकलन है।

तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अधिकारी ने आश्चर्य जताया और पूछा कि बनर्जी जय श्री राम का नारा सुनने के बाद क्रोधित क्यों हो जाती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अंदर नेताजी के प्रति बड़े सम्मान का भाव है। अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कभी विकास के अपने एजेंडे में धार्मिक आधार पर भेदभाव नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं