नेटा डिसूजा को महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 14:07 IST2021-08-17T14:07:36+5:302021-08-17T14:07:36+5:30

Neta D'Souza appointed as Acting President of Mahila Congress | नेटा डिसूजा को महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया

नेटा डिसूजा को महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया

कांग्रेस ने सुष्मिता देव के पार्टी छोड़ने के बाद मंगलवार को नेटा डिसूजा को अपनी महिला इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेटा डिसूजा को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। वह स्थायी अध्यक्ष नियुक्त होने तक इस जिम्मेदारी को निभाएंगी। नेटा डिसूजा अब तक महिला कांग्रेस में महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही थीं। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने 15 अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और सोमवार को वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Neta D'Souza appointed as Acting President of Mahila Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे