लाइव न्यूज़ :

'भतीजा एंड कंपनी' ने अम्फान की राहत राशि हड़प ली: शाह

By भाषा | Updated: March 23, 2021 21:31 IST

Open in App

गोसाबा (पश्चिम बंगाल), 23 मार्च केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि ‘भतीजा एंड कम्पनी’ ने चक्रवात ‘अम्फान’ से निपटने के लिए केन्द्र द्वारा भेजा पैसा हड़प लिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने पर इस मामले की जांच करायी जाएगी और अपराधियों पर मामला दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की कथित ‘कटमनी संस्कृति’ की आलोचना की और दावा किया कि ममता बनर्जी सरकार ने राहत राशि हड़प ली।

उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर नरेंद्र मोदी सरकार की जनोन्मुखी योजनाओं में घोटाले करने का आरोप लगाया।

सुंदरबन के बाशिंदों से संपर्क कायम करने का प्रयास करते हुए शीर्ष भाजपा नेता ने वादा किया कि यदि भाजपा सत्ता में आयी तो सालभर के अंदर इस क्षेत्र को नया जिला बनाया जाएगा।

पार्टी के घोषणापत्र में सुंदरबन के लिए परियोजनाएं गिनाते हुए शाह ने कहा कि भाजपा इस क्षेत्र के मछुआरों के उत्थान के लिए काम करेगी।

गृह मंत्री ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘ केन्द्र सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए राहत राशि भेजी थी। लेकिन तृणमूल कांग्रेस के नेता उसे हड़प गए और उसे जनता तक नहीं पहुंचने दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर हम सत्ता में आए तो, भाजपा राहत राशि के वितरण को लेकर हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए एक समिति का गठन करेगी। भ्रष्टाचार में शामिल सभी लोगों को जेल भेजा जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ केन्द्र ने ‘अम्फान’ से निपटने के लिए 10,000 करोड़ रुपये की राहत राशि दी थी। क्या आपको एक रुपया भी मिला? सारा पैसा कहां गया? ‘भतीजा एंड कम्पनी’ ने चक्रवात ‘अम्फान’ से निपटने के लिए केन्द्र द्वारा भेजा सारा पैसा हड़प लिया। हम हर चीज की जांच करेंगे और गुनहगार सलाखों के पीछे होंगे।’’

शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर ‘‘केन्द्र की योजनाएं राज्य में लागू ना करने देने’’ को लेकर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों की मदद के लिए जनोन्मुखी योजनाएं ला रहे हैं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस को उन योजनाओं से बस घाटाले करने में रूचि है। मोदीजी ने गरीबों के विकास के लिए 115 योजनाएं बनायी । ममता दीदी ने गरीबों को लूटने के लिए 115 घोटाले किये।’’

भाजपा नेता ने तृणमूल कांग्रेस की वंशवादी राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ ममता दीदी भतीजे को मुख्यमंत्री बनाने में लगी हुई हैं। क्या आप उनके भतीजे को मुख्यमंत्री बनता देखना चाहते हैं? अगर नहीं तो भाजपा को वोट दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘2016 के चुनाव में दीदी ने बहु समेकित मत्स्य क्षेत्र स्थापित करने का वादा किया था लेकिन अबतक कुछ नहीं हुआ। दीदी ने कहा था कि वह सुंदरबन को नया जिला बनायेंगी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। भाजपा के सत्ता में आने के सालभर के अंदर हम यह करेंगे।’’

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा, सत्तारूढ़ तृणमूल के ‘‘गुंडों और सिंडिकेट’’ का सामना करने को तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें तृणमूल के इस सिंडिकेट शासन को खत्म करना है। हम इस संस्कृति को खत्म करेंगे।’’

शाह के आरोपों पर तृणमूल महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि केंद्र ने बमुश्किल पुनर्वास राशि दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे में धन की हेराफेरी का प्रश्न ही कहां उठता है । झूठ, झूठ और बस झूठ , आप भाजपा जैसी जनविरोधी लोगों एवं बंगाल विरोधी पार्टी से यही आस कर सकते है। ऐसा जान पड़ता है कि आगामी चुनाव में हार भांपकर वे बौरा गये हैं।’’

बाद में शाह ने मेदिनीपुर इलाके में दो किलोमीटर तक रोडशो किया जहां 27 अप्रैल को मतदान है। उस दौरान भाजपा कार्यकर्ता ‘जय श्री राम ’, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

पश्चिम बंगाल की 294 की सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च से लेकर 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान होगा। मतगणना दो मई को की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?