लाइव न्यूज़ :

नेपाल के अंतिम राजा ज्ञानेंद्र महाकुंभ में स्नान करने हरिद्वार पहुंचे

By भाषा | Updated: April 11, 2021 15:21 IST

Open in App

हरिद्वार, 11 अप्रैल नेपाल के अंतिम राजा ज्ञानेंद्र बीर विक्रम शाह रविवार को पहली बार कुंभनगरी हरिद्वार पहुंचे जहां वह सोमवती अमावस्या पर संतों के साथ शाही स्नान करेंगे ।

यहां पहुंचने के बाद वह दक्षिण काली मंदिर में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया और मंदिर में पूजा-अर्चना की । राजा ज्ञानेंद्र अखाड़े के साधु-संतों से भी मिले और उनका आशीर्वाद लिया।

नेपाल के पूर्व राजा सोमवार को निरंजनी अखाड़े के शाही जुलूस में शामिल होकर हर की पैडी पर गंगा स्नान करेंगे,।

यह पहला मौका है कि किसी देश का पूर्व राजा संतों के साथ महाकुंभ मेले में शाही स्नान करेगा ।

कुंभ के मौके पर हरिद्वार पहुंचे राजा ज्ञानेंद्र ने अपने आप का सौभाग्यशाली बताया । यात्रा से अभिभूत नेपाल के पूर्व नरेश ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि संतों के दर्शन के साथ—साथ वह सोमवार को शाही स्नान भी करेंगे ।

स्वामी कैलाशानंद कहा कि राजा ज्ञानेंद्र नेपाल के पूर्व राजा हैं जो नारायण (भगवान) के अवतार हैं। उन्होंने कहा कि मां भगवती काली की पूजा अर्चना करने के साथ— साथ राजा ज्ञानेंद्र ने संतों का भी आशीर्वाद प्राप्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब