लाइव न्यूज़ :

नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली 14 जनवरी को भारत के दौरे पर

By भाषा | Updated: January 14, 2021 16:19 IST

Open in App

(नाम में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 14 जनवरी नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली बृहस्पतिवार 14 जनवरी को भारत के दौरे पर आ रहे हैं जहां वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगे और नेपाल संयुक्त आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे ।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, ‘‘ नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली 14-16 जनवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे । ’’

अपनी यात्रा के दौरान ज्ञवाली नेपाल-भारत संयुक्त आयोग की छठी बैठक में भाग लेंगे। साथ ही वह भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ सीमा और कोविड-19 सहयोग समेत अन्य द्वीपक्षीय संबंधों पर चर्चा कर सकते हैं।

नेपाल सरकार द्वारा पिछले साल विवादित नया नक्शा प्रकाशित किए जाने के कारण उभरे सीमा विवाद के बाद इस देश के किसी वरिष्ठ नेता की यह पहली भारत यात्रा है ।

इस विवादित नक्शे में भारतीय क्षेत्र लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को नेपाल का हिस्सा दर्शाया गया था । नेपाल के इस कदम पर भारत ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी और उसके दावे को खारिज किया था।

बहरहाल, नेपाल में संसद भंग किये जाने और चुनाव कराने के फैसले एवं चीन के हस्तक्षेप के बारे में एक सवाल के जवाब में भारत में विदेश मंत्रालय ने सतर्क प्रतिक्रिया देते हुए हाल में कहा था कि वह पड़ोसी देश और वहां के लोगों का शांति, समृद्धि और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने में समर्थन करना जारी रखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता