लाइव न्यूज़ :

नेपाल की जनगणना टीम ने भारतीय विदेश मंत्रालय से अनुमति मांगी

By भाषा | Updated: November 28, 2021 19:37 IST

Open in App

पिथौरागढ, 28 नवंबर नेपाल की जनगणना टीम ने भारतीय मार्ग से होते हुए अपने सीमावर्ती गांवों टिंकर और चांगरू में पहुंचने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय से अनुमति मांगी है । एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पिथौरागढ के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि जैसे ही केंद्र से अनुमति उन तक पहुंचेगी, नेपाल को सूचित कर दिया जाएगा ।

यहां शनिवार को भारत—नेपाल समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में चौहान ने कहा कि दोनों देशों के सीमावर्ती जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय और आपसी सहयोग रखने पर सहमति बनी ।

उन्होंने बताया, 'दोनों देशों की टीमों ने इस बात पर अपनी स​हमति दी ​कि सीमा पार करते समय दोनों देशों के नागरिकों को अपना पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा ।'

जिलाधिकारी ने बताया कि बैठक में चारचुम में काली नदी पर मोटर मार्ग तथा ऐलागाड में सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण के मुददे पर भी चर्चा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह