हरियाणा में नेपाली महिला से सामूहिक बलात्कार
By भाषा | Updated: December 27, 2020 01:27 IST2020-12-27T01:27:45+5:302020-12-27T01:27:45+5:30

हरियाणा में नेपाली महिला से सामूहिक बलात्कार
यमुनानगर (हरियाणा), 26 दिसंबर यहां के एक गांव में रहने वाली नेपाली महिला के साथ उसके पति के सामने पांच लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी बृहस्पतिवार रात पीड़िता के किराए के मकान में घुस आए, उन्होंने खेत में मजदूरी करने वाले महिला के पति की पिटाई की और उसे रस्सियों से बांध दिया, इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से महिला के साथ बलात्कार किया।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी अपराध करने के बाद फरार हो गये।
महिला थाने की एसएचओ सोमवती ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।