लाइव न्यूज़ :

जयशंकर से मिला नेपाली कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

By भाषा | Updated: October 8, 2021 22:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर नेपाल में सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की।

नेपाल से आए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व विदेश मंत्री और नेपाली कांग्रेस के उप महासचिव प्रकाश शरण महत कर रहे हैं।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ''भाजपा के निमंत्रण पर भारत आए नेपाली कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। श्री प्रकाश महतजी और प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की सराहना करता हूं।''

भाजपा के विदेश विभाग के प्रमुख विजय चौथाईवाले के निमंत्रण पर प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को भारत का दौरा कर रहा है।

चौथाईवाले ने पिछले महीने काठमांडू का दौरा किया था।

यात्रा से पहले महत ने कहा था कि इसका उद्देश्य नेपाली कांग्रेस और भाजपा के बीच संबंधों को मजबूत करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले