लाइव न्यूज़ :

फतेहपर में धोखाधड़ी के आरोप में नेपाली नागरिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 30, 2021 17:57 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 30 सितंबर फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानाक्षेत्र में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे पिछले चौदह साल से रह रहे एक नेपाली नागरिक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

फतेहपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने गाजीपुर कस्बे में फर्जी पहचान पत्र एवं अन्य फर्जी दस्तावेजों के सहारे पिछले 14 साल से रह रहे नेपाली नागरिक फिरोज आलम रिजवी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि कस्बे के कुछ लोगों ने पुलिस अधीक्षक से नेपाली नागरिक फिरोज आलम सिद्दीकी द्वारा फर्जी दस्तावेज बनवाकर गाजीपुर कस्बा में रहने की शिकायत की थी जिसे जांचोपरांत आरोप सही पाए जाने पर उसकी गिरफ्तारी की गई है।

एएसपी ने बताया कि सिद्दीकी के पास से फर्जी पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह